June 2, 2026

डीएम सभागार में पहुंची 78 समस्याएं, 42 का मौके पर निस्तारण

0
IMG_20260223_172155
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित 78 शिकायते दर्ज कराई गई। 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल, पंचायतीराज, शिक्षा आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता प्रवीण शर्मा निवासी सैनिक कॉलोनी पथरी ने रेलवे स्टेशन के पास पथरी क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में रेत बजरी के हैवी लोड के ट्रैक एवं लोडर चलते है जिस कारण क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे बन गए है तथा धूल मिट्टी उड़ने के कारण क्षेत्रवासियों को बहुत दिक्कत हो रही है, सड़कों के गड्ढे भरने एवं पानी का छिड़काव कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। सतीश कुमार अरोड़ा जगदीश नगर ज्वालापुर ने अपना भूखंड नबर सी 1 जो हरि लोक आवासीय योजना के अंतर्गत एचआरडीए से खरीदा था,जिसका कुल क्षेत्रफल 742.65 वर्गमीटर था,जिसमें से 78.46 वर्गमीटर भाग एनएच 58 के अंतर्गत 2014 में अधिग्रहीत की किया था,जिसका मुआवजा आज नहीं मिला है, मुआवजा जल्द दिलवाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिव गंगा बिहार कॉलोनी नियर धनौरी सिडकुल मार्ग के निवासियों ने धनौरी सिडकुल लिंक मार्ग में शिवगंगा बिहार कॉलोनी के सामने पुल क्षतिग्रस्त होने एवं बरसाती पानी की निकासी न होने तथा ओवरफ्लो हो कर आवासीय क्षेत्र मे जलभराव हो जाता है, इस समस्या के समाधान करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी तेजपाल सिंह निवासी ग्राम गढ़़मीरपुर ने अपनी कृषि भूमि जो ग्राम आन्नेकी हेतमपुर में है, जिसका खसरा नंबर 634, जिसमें आने के लिए मुख्य सड़क से सीसी रोड बनी हुई है। इस चकरोड पर गांव के कुछ काश्तकारों ने बांधा बनाकर पानी छोड़ दिया है, जिस कारण उनकी फसल खराब हो गई है। चकरोड को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
शिकायतकर्ता सचिन सिंह निवासी ग्राम हलजौरा इब्राहिमपुर तहसील भगवानपुर ने अपने घर के बाहर कुछ व्यक्तियों द्वारा निरंतर कूड़ा कचरा डाला जा रहा है, जिस कारण दुर्गंध और मक्खी मच्छर से बीमारी फैलने का खतरा है, उक्त स्थान से कूड़ा हटवाने एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी अंतर सिंह निवासी मेहवड़ कला रुड़की की भूमि जिसका खाता संख्या 00042 खसरा नंबर 197 मौजा गोपालपुर तहसील रुड़की में है। इस भूमि से मिलता हुआ रास्ता ग्राम गौपालपुर एवं सैदपुर तक जाता है जो सजरे में भी दर्शाया गया है। परंतु मौके पर रास्ता नहीं है। न्यायहित में उक्त रास्ते को कायम कराये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर जन सुनवाई कार्यक्रम में दुबारा न पहुंचे,सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करले कि जो समस्या उनके माध्यम से निस्तारित की जानी थी तथा उनके द्वारा उस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है तथा आवेदनकर्ता दुबारा अपनी समस्या को लेकर आया है, ऐसी समस्याओं को संबंधित अधिकारी दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनिश्चित करें, समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 461 शिकायतें तथा एल 2 पर 95 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, एआरटीओ निखिल शर्मा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page