रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने नवजात शिशुओं को वितरित की बेबी किट्स
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा खिलता बचपन परियोजना के अंतर्गत सेंट जोसफ्स हॉस्पिटल जादूगर रोड रुड़की में नवजात शिशुओं के परिवारों को 70 के लगभग न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य नवजात शिशुओं के प्रारंभिक देखभाल में सहयोग प्रदान करना तथा जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि परियोजना के अगले चरण में आज सिविल अस्पताल रुड़की में भी लगभग सत्तर न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। क्लब के चार्टर सदस्य एवं पूर्व न्यायाधीश रोटेरियन भ्रम सिंह वर्मा, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन डॉ०संजीव गर्ग, रोटेरियन डॉ० मधुरिमा, डॉ०संगीता गर्ग, नेहा सिंह, रोटेरियन पंकज गुप्ता, रोटेरियन डॉ० विकास त्यागी, रोटेरियन डॉ० केनथ सैमुअल, रोटेरियन राजेश गुप्ता, रोटेरियन विवेक गुप्ता, अक्षरा सिंह, रोटेरियन राम अग्रवाल, रोटेरियन सुमित अग्रवाल एवं रोटेरियन विभोर खन्ना उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी का ध्येय दूसरों की भलाई की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाना है और क्लब इसी उद्देश्य के साथ जनहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।
