June 8, 2026

सीएसआईआर सीबीआरआई रुड़की में छात्राओं ने प्राप्त की महत्वपूर्ण जानकारियां

0
IMG_20260608_161345
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज रुड़की की छात्राओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आपदा प्रबंधन ) का आयोजन सीएसआईआर सीबीआरआई रुड़की में आयोजित किया गया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में छात्राओं द्वारा आपदा प्रबंधन पर विद्वानों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। कार्यशाला की प्रथम दिवस में डॉक्टर आनिंदया पैन द्वारा प्राकृतिक आपदा, डॉ राजेश दश के द्वारा वर्तमान प्राकृतिक आपदाओं, डॉ डी.सी श्रीवास्तव द्वारा भूस्खलन पर भू वैज्ञानिक नियंत्रण, डॉ एस गणेश कुमार के द्वारा भूकंप आपदा उसके कारण तथा चेतावनी एवं डॉक्टर देव दत्ता घोष द्वारा संरचनाओं पर सुनामी के प्रभाव आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई। इसका ज्ञान प्राप्त कर छात्राएउ भविष्य में आपदा प्रबंधन हेतु जन- जागरूकता प्रदान करने में सक्षम होगी और आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग भी कर सकेगी।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं के अतिरिक्त डॉक्टर पुष्पांजलि, डॉ आयशा फरीन, अंकिता सेठी भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page