October 25, 2026
IMG_20261024_100324
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकरोढ़ा में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत भंगेड़ी महावतपुर निवासी मो. साजिद की बेटी नर्गिस का एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जीएमसी श्रीनगर में चयन होने पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पिता ने कहा कि नर्गिस की इस उपलब्धि से परिवार का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नर्गिस की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। परिवारजनों का कहना है कि नर्गिस का डॉक्टर बनने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें आशा है कि वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page