July 20, 2026

कांग्रेस नेता के बेटे और भांजे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, शादी के घर में पसरा मातम

0
IMG_20260223_215405
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के घर में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिस समय उनके घर में शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी। वहां मातम का माहौल उस समय पसर गया जब उनके बेटे और भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जिसको भी यह जानकारी लगी वही उनके घर की ओर दौड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की के झबरेड़ा निवासी वीरेंद्र ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य हैं और पूर्व में गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर रह चुके हैं। बताया गया है कि कांग्रेस नेता वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र विश्वजीत जालंधर के पंजाब में नौकरी करते हैं और उसके साथ उनका भांजा रुद्र प्रताप पढ़ाई कर रहा है। घर में विश्वजीत की शादी की तैयारियां चल रही थी। वह कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह उनका पुत्र विश्वजीत और भांजा रुद्र प्रताप मोटरसाइकिल पर सवार होकर जालंधर पंजाब जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह पंचकूला हाईवे पर पहुंचे तभी आगे जा रहे वाहन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार दोनों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में पुत्र और भांजे की मौत की जानकारी लगते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते शादी के घर में मातम का माहौल छा गया। जिस किसी को भी यह जानकारी लगी वो ही उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। हर कोई उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहा है। वहीं कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी दुख प्रकट करते हुए शौक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page