October 20, 2026
IMG_20261020_153053
Getting your Trinity Audio player ready...

*रात्रि के समय थाने से रुड़की लौट रहे वाहन चालक की ग्राम माजरा के पास अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर*

रुड़की (देशराज पाल)। एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में झबरेड़ा थाने के वाहन चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन चालक की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस महकमें शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाने में प्रमोद कुमार उर्फ दददा वाहन चालक के तौर पर तैनात थे। सोमवार देर रात प्रमोद कुमार बाइक से कोतवाली झबरेड़ा से रुड़की अपने सरकारी आवास के लिए आ रहे थे। इसी दौरान झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम माजरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। प्रमोद कुमार उर्फ दददा के असामयिक निधन से उनके सहकर्मियों और पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page