बूथ की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार:प्रदीप बत्रा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*रुड़की विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर मंथन, पदाधिकारियों को दिया ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र*
रुड़की (देशराज पाल)। विधानसभा रुड़की की भाजपा संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय रुड़की में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी संदीप गोयल ने अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प दिलाया गया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है। बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने, आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की सफलता के लिए बूथ स्तर पर समर्पित टीम का होना अत्यंत आवश्यक है। विधानसभा प्रभारी संदीप गोयल ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक बूथ की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमजोरियों को दूर करने तथा संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तभी पार्टी अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, पवन तोमर, महेंद्र काला, धीर सिंह, प्रिया प्रवेश, संजय अरोरा,सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, अमित प्रजापति, गौरव कौशिक, नीलकमल शर्मा, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, राजन गोयल, वैद्य टेक वल्लभ, प्रदीप सचदेव, दिनेश कौशिक, आशुतोष शर्मा, मनोज मेहरा, सतीश शर्मा, अवनीश त्यागी, ध्रुव गुप्ता, एड बृजेश त्यागी, नाथी राम सैनी, सौरभ सैनी, मोहित राष्ट्रवादी, सावित्री मंगला, नीरज रंधावा, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
