July 20, 2026

मंगलौर में 5 करोड़ के रिकॉर्ड विकास कार्यों से बदलेगी वार्डों की सूरत: मोहिउद्दीन अंसारी

0
IMG_20260224_103059
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर में 5 करोड़ के विकास कार्यों से वार्डों की सूरत बदलेगी। होने वाले विकास कार्यों का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही मंगलौर के वार्डों में निर्माण कार्य रिकॉर्ड स्तर पर कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों से मंगलौर कस्बे की जनता को खस्ताहाल सड़क और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
सोमवार की शाम नगर पालिका मंगलौर के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने उदय खबर संवाददाता राजपाल धीमान से संवाद करते हुए बताया कि मंगलौर कस्बे की 5 करोड़ के विकास कार्यों से सूरत बदलेगी।कस्बे को एक आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा कस्बे के चहुंमुखी विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर उतरेंगे। 47 निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कस्बे की जनता को खराब सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। जल निकासी से निजात दिलाने को नालियों का जाल बिछाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि कार्य मानक के अनुरूप और समय सीमा के अंदर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगलौर की जनता ने उन पर विश्वास करके ही नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह मंगलौर कस्बे के विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मंगलोर कस्बे के वार्डों में किसी भी तरह के विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जहां पर भी जो विकास कार्य होने हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page