श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर के दूसरे स्थापना दिवस में उमड़ी हिंदुओं की भीड़
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर के दूसरे स्थापना दिवस के वार्षिक उत्सव में भारी संख्या में हिंदुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान शांतिपूर्वक पूजा पाठ करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।
मंगलौर स्थित गायत्री एनक्लेव निकट अब्दुल कलाम चौक श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर के दूसरे स्थापना दिवस के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस वार्षिक उत्सव आयोजन में मंगलौर नगर के हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हवन यज्ञ पूजा पाठ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक आलोक शर्मा ने कहा कि श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर का यह दूसरा स्थापना दिवस है। पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर श्री नंदेश्वर महादेव को फल और पुष्प अर्पित किए गए। वहीं इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आलोक शर्मा, विजय शर्मा, उत्तम सैनी, नरेश धीमान, पुनीत भटनागर, अमित कश्यप, गौरव कश्यप, अजय शर्मा, सुमित शर्मा, अनंत शर्मा, सुशील गौतम, घनश्याम शर्मा, प्रमोद प्रजापति, हरीश भारद्वाज, मीरा, कपिल शर्मा, बाबूराम प्रजापति, अनमोल गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
