July 20, 2026

महानगर कांग्रेस ने पहाड़ के अंबेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को याद कर किया नमन

0
IMG_20260223_125918
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने पहाड़ के अंबेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को शिल्पकार क्रांति का जनक माना जाता है।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष कैंप कार्यालय पर पहाड़ के अंबेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने उन्हें नमन करते हुए याद किया। मौके पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा उत्तराखंड (कुमाऊं) के एक महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार थे, जिन्हें शिल्पकार क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने दलित समाज (शिल्पकारों) को समानता, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने 150 से अधिक स्कूल खुलवाए। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए याद किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राकेश गॉड, डॉ हरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जस्सी मकसूद हसन, विकास सैनी, नीरज सैनी, राजेश कुमार, सुभाष चौधरी, सलीम अल्वी, उदय चौधरी एडवोकेट, नीरज अग्रवाल, इमरान, दिलशाद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page