July 20, 2026

दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा: तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सहित एक आरोपी की गिरफ्तार

0
IMG_20260219_135325
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। एसपी देहात ने दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बृहस्पतिवार की दोपहर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए दुपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र से वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही थी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए झबरेड़ा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर चोरों की तलाश कर रही थी और इसमें पुलिस को सफलता भी मिली। बताया गया है कि झबरेड़ा थाना पुलिस मानकपुर गांव के पास जब चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस को एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को देख घबराने लगा। युवक को घबराता देख पुलिस को उसे पर शक हुआ और पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसके पास जो मोटरसाइकिल है वह चोरी की है और इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और उसने पुलिस को बरामद कराई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चोर का नाम दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा बताया है। आरोपी ने तीनों मोटरसाइकिल स्प्लेंडर चोरी कर रखी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वाहन चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, जय सिंह राणा, हेड कांस्टेबल रामवीर, हरेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल रणवीर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page