शिक्षा विभाग के एक सरकारी बाबू का अजब गजब कारनामा, विभाग मौन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल)। शिक्षा विभाग उत्तराखंड के एक सरकारी बाबू का अजब गजब कारनामा सामने आया है। इस बाबू पर आरोप है कि इसके द्वारा अपने आप को एक डिग्री कॉलेज का प्रधानाचार्य दर्शाते हुए लाखों रुपए का गबन अलग-अलग तरीके से गबन किया गया है। इतना ही नहीं मामले में पुलिस की जांच भी जारी है। बताया तो यहां तक गया है कि इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक इस बाबू के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई है। सीएम हेल्पलाइन में भी बाबू के खिलाफ शिकायत की गई है लेकिन वहां से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर डाडा में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण किया गया था। बताया गया है कि भूमि लीज पर देने वाले एक सरकारी विभाग के बाबू ने षड्यंत्र के तहत डिग्री कॉलेज में रखा लाखों रुपए कीमत का सरिया अपने आपको डिग्री कॉलेज का प्रधानाचार्य बताते हुए कॉलेज के लेटर पैड पर प्रधानाचार्य की मोहर लगाकर लाखों रुपए का सरिया बेच दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि उक्त के द्वारा छात्रों की लाखों रुपए की फीस छात्रों को बिना रसीद दिए गबन कर ली गई। इस सरकारी बाबू के द्वारा गबन का यह मामला यही तक नहीं रुका इसने विश्वविद्यालय श्रीदेव सुमन के नाम से फर्जी एफडीआर तैयार कर चेक के माध्यम से डिग्री कॉलेज ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी कॉलेज के अध्यक्ष को तब लगी जब विश्वविद्यालय श्रीदेव सुमन से उन्हें फर्जी एफडीआर के बारे में बताया गया। विश्वविद्यालय श्रीदेव सुमन के नाम फर्जी एफडीआर की जानकारी लगते ही डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष ने मामले को लेकर उक्त बाबू से बात करनी चाहिए लेकिन उसने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं उसके और उसकी पत्नी व मां द्वारा कॉलेज अध्यक्ष को कॉलेज से यह कहते हुए बाहर कर दिया कि उनका इस कॉलेज से कोई लेना देना नहीं है और कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया। पीड़ित कॉलेज अध्यक्ष उक्त मामले की तहरीर भगवानपुर थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई इसके बाद पीड़ित ने अपना रुख कोर्ट की तरफ किया। कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें जांच में सामने आया कि उक्त सरकारी बाबू द्वारा छात्रों की फीस, और लाखों रुपए का कॉलेज में रखा सरिया तथा विश्वविद्यालय के नाम फर्जी एफडीआर बनाते हुए ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए का गबन किया गया। बताया गया है कि यह बाबू राजकीय इंटर कॉलेज पीपल कोठी जिला चमोली में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त है। आप है कि उक्त बाबू की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक लिखित में की जा चुकी है लेकिन अभी तक इस बाबू के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन पर भी इसके शिकायत की जा चुकी है। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी इस बाबू के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
