एंटी ड्रग कमेटी और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/लंढौरा (देशराज पाल)। चमन लाल महाविद्यालय में धूम्रपान निषेध एवं एंटी ड्रग कमेटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता के रूप मे शेखर चंद्र सुयाल एसपी देहात आमंत्रित किए गए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और आज का युवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होंने आज के युवा को सावधान करते हुए बताया कि स्वयं की जिम्मेदारी को समझे और मोबाइल इंटरनेट की दुनिया से भी बाहर निकले। अपरिचित संदेश से दूर रहे और किसी को अपना मोबाइल नंबर ना दें। अपने व्यक्तित्व की पहचान करें। यूजर बनना है प्रोडक्ट नहीं बनना है और मुफ्त के इंटरनेट और मनोरंजन से भी बचें, उन्होंने एक साहसी लड़की मलाला का भी जिक्र किया जिसको नोबेल प्राइज से पुरस्कृत किया गया था। एक रियासत का जिक्र करते हुए उन्होंने एक लोटे दूध की कहानी के माध्यम से सभी छात्र -छात्राओं को सचेत भी किया। उन्होंने छात्राओं को धूम्रपान से सावधान रहने के लिए विषयों से भी अवगत कराया कि आज का युवा वर्ग नशे की चपेट में निरंतर आ रहा है। धूम्रपान मानव जाति के लिए अभिशाप है। धूम्रपान से मन और मस्तिष्क पर बहुत बुरा असर पड़ता है जिससे समाज भी प्रभावित होता है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि स्वयं को पहचाने स्वयं जागरूक रहे औरों को भी जागरूक करें अपनी बात किसी से शेयर ना करें। कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी डॉ. मोहम्मद इरफान ने छात्र-छात्राओं को आगामी दिनों में धूम्रपान संबंधी गतिविधियों के प्रति एक विशेष शिविर चलाने के लिए भी आवाहन किया। डॉ. सुशील उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को आज के कई प्रकार के धूम्रपान से दूर रहने की हिदायत दी कि मोबाइल भी एक प्रकार का नशा है यदि छात्र अपने जीवन को उन्नत करना चाहते हैं तो निरंतर अपनी कक्षाएं से जुड़े रहे और अपने शिक्षकों के संपर्क में रहे l नियमित रूप से अपनी कक्षाएं अवश्य दें। निरंतर पुस्तकालय का भी उपयोग करें। ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करें। मंच का संचालन आशुतोष शर्मा हिंदी विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
