January 21, 2026

मंगलौर कोतवाली: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महादानियों ने किया 41 यूनिट रक्तदान

0
IMG_20250820_183028
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल) मंगलौर कोतवाल शांति कुमार ने कहा है कि यदि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जिंदगी बचती है तो इससे बड़ा और कोई महादान क्या होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद को खून की कमी ना हो सके और उसकी जान बच सके।
बुधवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस के सौजन्य से कोतवाली में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कोतवाल शांति कुमार ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मंगलौर कोतवाली के एसएसआई रफत अली सहित कोतवाली के सभी स्टाफ ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने पहुंचे जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के डायरेक्टर एवं डॉक्टर अमित कुमार ने भी रक्तदान करने को बड़ा पुण्य का कार्य बताया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्थानीय पत्रकारों ने भी आगे आकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में सरफराज, सना, आदित्य, वंशिका आदि ट्रस्ट का स्टाफ मौजूद रहा।
*रक्तदान करने वाले महादानियों में*
विक्रांत शर्मा, पुनीत सेमवाल, कमाल हैदर, तेजपाल, अरविंद, अशोक, नरेश कुमार, सुरेश सिंह, देश दीपक, विकास, किशनदेव, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र, पंकज चौधरी, दीपक कुमार, मीरा कपिल भाजपा नेत्री, मुकेश गोयल पत्रकार, रफत अली एसएसआई, जितेंद्र डबराल, देवेश, अरुण चमोली, विनोद सिंह, शमीम, मनोज कुमार, रविंद्र, रघुवीर सिंह, फिरोज खान पत्रकार, रोशन शाह, महेंद्र, अंकित सैनी, जयप्रकाश, सलीम, सचिन कुमार, रिजवान, सन्नी, नंदकिशोर मुंशी, दिग्विजय प्रताप, सिकंदर, जुनैद त्यागी, नदीम आदि महादानियों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page