श्रीराधा रानी की शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पर फूल वर्षा कर किया गया स्वागत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*शोभायात्रा में श्रीराधा रानी की दिव्य झांकियां बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र*
रुड़की (देशराज पाल)। नगर में 18वें श्री राधा रानी अष्टमी जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में श्री राधा रानी की दिव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों से होती हुई देर रात श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची। भक्तों की बड़ी भीड़ से श्री राधे के नारों वातावरण गूंज उठा। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर राधा रानी की सुंदर झांक, कृष्ण की लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन तथा भजनों की की गूंज से माहौल भक्ति में हो गया। कई स्थानों पर लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या शोभायात्रा में शामिल रही।जगह-जगह पर राधा रानी के जयकारों के साथ नृत्य और भजन कीर्तन कर भक्तों ने अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह शोभायात्रा राधा अष्टमी की भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जाती है।रुड़की में इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सभी वर्गों के लोगों समाज सेवियों एवं भक्तों का पूर्ण सहयोग रहता है। श्री राधा कृष्ण मंदिर पर देर रात तक चले कार्यक्रम में झांकियां में शामिल कलाकारों का समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, समाजसेवी नवीन कुमार जैन एडवोकेट, ध्रुव गुप्ता, अंकुश राज एडवोकेट, पंडित पवन वत्स, पंडित अंकित वत्स, सुनील यादव, मुदित गर्ग, राजीव गुप्ता, अभिषेक मित्तल, शिवांग सिंघल, रॉबिन गर्ग, पुनीत गोयल, मनोज जैन, श्याम सुंदर, मोहित अग्रवाल, चंद्र मोहन, प्रतीक गर्ग, नरेश रोड, आदित्य त्यागी, हर्ष शर्मा, अर्जुन सिंह, अंशुल शर्मा, अमन कुमार, वंश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
