September 20, 2026
IMG-20260920-WA0009
Getting your Trinity Audio player ready...

*मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने महाविद्यालय की टॉपर छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित*

*महाविद्यालय प्रबंधिका मिस जे. सिंह व प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया*

रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज रुड़की के प्रांगण में एलुमिनाई मीट और नवांगतुक छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, पर्यावरण कैबिनेट मंत्री, रुड़की सहित रेवरेड अमित सेम्बल, सीमा कुमार, मिस जेनेट लाल एवं संजय मुकुल उपस्थित रहे।
शनिवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रांगण में एलुमिनाई मीट और नवांगतुक छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर पार्टी में महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं पायलेटिंग के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। शुभारंभ रेवरेड अमित सेम्बल द्वारा प्रभु वंदना तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने महाविद्यालय की टॉपर छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा नवागंतुक छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की यात्रा एवं अनुभवों से छात्राओं को प्रेरित किया। भूतपूर्व छात्राओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न गेम्स का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने पूर्व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नवांगतुक छात्राओं का रैंप वॉक रहा। इसमें इशफा प्रवीन ने मिस फ्रेशर, आरना ने मिस स्पार्क तथा सिमरा ने मिस कॉन्फिडेंस का खिताब प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने विजेता छात्राओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page