June 3, 2026

डीएम और एसएसपी ने किया कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण

0
IMG_20250820_153109
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया साथ ही कलियर थाने की प्रस्तावित भूमि का अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल निरीक्षण के पिरान कलियर पहुंचे। मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ–सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, क्षेत्राधिकारी रुड़की, थानाध्यक्ष कलियर के साथ साथ पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page