February 13, 2026

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर करने होंगे प्रयास:रावत

0
IMG_20250404_130427
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा जिला रुड़की के संगठनात्मक बैठक का आयोजन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अजय एवं जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने मार्गदर्शन दिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रदेश संगठन मंत्री अजय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमें अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भाजपा का अध्यक्ष लगाने के लिए कहा, उन्होंने अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम प्रत्येक मंडलों में करने के लिए कहा। आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। पार्टी स्थापना दिवस अंबेडकर जयंती आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना होगा और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने होंगे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना होगा और उन्हें आवश्यक संसाधन प्रदान करने होंगे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। भाजपा जिला रुड़की के संगठनात्मक बैठक आयोजन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में रुड़की महापौर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा नेता अशोक चौधरी, कुंवरानी देवयानी, पवन तोमर, ललित मोहन अग्रवाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, सुशील त्यागी, देशराज करनवाल, अमन त्यागी, धीर सिंह, अजीत चौधरी, देवी सिंह राणा, अरविंद गौतम, भीम सिंह, प्रदीप पाल, प्रमोद चौधरी, सतीश सैनी, नितिन गोयल पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, गौरव कौशिक, अनुज सैनी अफजल अली, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर अवनीश शर्मा, संदीप रघुवंशी, बृजमोहन सैनी, संदीप पुरी, राजीव राणा, ऋषिपाल बालियान, मनोज नायक, चतरसेन, गीत कार्की, अनिल चौधरी, विकास प्रजापति, राजबाला सैनी, संजीव तोमर, बीएल अग्रवाल, अनीस गॉड, भगत सिंह, प्रधान गुरजिंदर सिंह, मनोज चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page