September 20, 2026
IMG_20260920_085533
Getting your Trinity Audio player ready...

*शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों और गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण*

रुड़की (देशराज ऊ)। नगर निगम स्थित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन होने पर नगर में श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों तथा गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया।इस दौरान विभिन्न चौराहों पर भगवान गणेश के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया तथा पुष्प वर्षा की। वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री ने मेन बाजार स्थित शोभायात्रा में शामिल झांकियों एवं उसमें शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का सम्मान किया तथा शोभायात्रा में शामिल भक्तों को पटका व पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक भगवान गणेश की आराधना से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया। पर्यावरण और पवित्र नदियों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रतिभा का विसर्जन ना कर गंगाजल से अभिषेक कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page