July 21, 2026

कौन है ग्राम भंगेड़ी का प्रधान, नरेंद्र कुमार या फिर देवी सिंह

0
IMG_20241023_140730
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ग्राम भंगेड़ी में इन दिनों क्षेत्र के लोगों में एक चर्चा जोर-शोरों से चल रही है कि आखिरकार एक गांव का दो प्रधान कैसे हो सकते हैं। जी हां यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गांव में वैसे तो नरेंद्र कुमार प्रधान है। लेकिन गांव में जगह-जगह बोर्ड लगाकर एक देवी सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने आप को देवी सिंह प्रधान दर्शाया है। अब ऐसे में गांव के लोग भी असमंजस की स्थिति में। गांव के लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब तो हमारे गांव में दो प्रधान हो गये। किसी को कोई समस्या या परेशानी हो तो एक नहीं दो-दो प्रधान है और उनके पास जाकर अपनी समस्या का निदान कराएंगे। अब ऐसे में प्रशासन को भी देखना होगा कि एक गांव में दो प्रधान कहां से आ गए। क्या मामले में प्रशासन संज्ञान लेकर इस पर कोई कार्रवाई करेगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन गांव में दो प्रधान होने की चर्चा जोरों शोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page