June 18, 2025

भगवानपुर में 10 किलो गोमांश के साथ महिला गिरफ्तार

0
IMG_20241023_161931
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना पुलिस ने गौ मंच के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकरोडा मे बहादरा पुत्र इशाक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर द्वारा महिला निवासी सिकरोडा के घर पर गोकशी कर रहे है और मांस को कांट छांट कर बेचने के लिये ले जाने वाले है। सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा बिना समय गंवाये आरोपी के घर पर दबिश दी तो अपने घर के अन्दर मांस की काट छाट कर रही थी तथा मौके से घर के अन्दर रखा करीब 10 किलो गौमांस, 3 छुर्रिया, 2 कुल्हाडी एक इलेक्ट्रानिक तराजू व पन्नीयां बरामद हुई। महिला आरोपी निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर को पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा बताया की यह गाय का मांस है जिसे बहादर पुत्र इशाक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर मेरे घर पर छोडकर गया था जिसे मैं बेचने के लिये काट छांट कर रही थी। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। महिला को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, है0कानि0 फिरासत हुसैन, कानि0 दीपक मंमगाई, म0का0नि0 सोनम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page