October 17, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

*निश्चिंत होकर आगे बढ़ने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी*

मेष राशि :- आज के दिन आपको यदि आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। शादीशुदा लोग जीवनसाथी से कुछ बढ़िया खाने की फरमाइश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में हैं, वे अपने प्रियतम के साथ शॉपिंग पर निकलेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने घर वालों से पूछ कर जाएं आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।

वृषभ राशि :- आज के दिन जिस तरह आपका समाजिक स्तर पर सर्कल बढ़ रहा है, मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। बाजार की वस्तुओं का सेवन न करें। आपके विदेश जाने का सपना जल्दी ही पूरा हो सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपमें से कुछ लोगों को विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जीने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। इस राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस करना चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जिन व्यक्तियों को डायबिटीज व ब्लड प्रेशर है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। यात्रा करते समय लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।

कर्क राशि :- आज के दिन कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को खुले दिल से साझा करें। अपनों से बात करने के लिए समय निकालें। प्रेम संबंधों में भी गर्मजोशी देखने को मिलेगी। कुछ लोगों की पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। बिजनेस में गलत कार्यों की तरफ अपना झुकाव न रखे। आपका करियर रुका हुआ है तो यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें नये अवसर मिलने के योग है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्वेत है।

सिंह राशि :- आज के दिन आपके मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। बिजनेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें। अपने ही दम पर जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

कन्या राशि :- आज के दिन आप सुबह से व्यस्त रहेंगे।  कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। इस राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी। यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा, लेकिन कठिनाई होने की संभावना है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पैरॉट है।

तुला राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके खुलकर बोलने के स्वभाव के चलते समस्या हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। मौसम में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना आपका दिन बना सकती है। बेरोजगार व्यक्ति अपने मित्र की मदद से रोजगार पा सकते हैं। आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। किसी खराब सहयात्री के पीछे बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, ऐसा करने से बचें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पिंक है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भगवान का ध्यान करें मन में शांति का अनुभव होगा। देवालय दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। नींद से संबंधित समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – वॉयलेट है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोगों की प्रगति होती देख एक-दूसरे के आनंद में आप शामिल होने की कोशिश भी जरूर करेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। जो जातक ऑनलाइन काम को शुरू करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं दिन अच्छा है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। पदोन्नति के अवसर की अपेक्षा करें। दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा। थोड़ी घबराहट व थकान रह सकती हैं। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – संतरी है।

मकर राशि :- आज के दिन किसी काम में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। अपने प्रेम संबंध में दूसरे की बात न करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। खिलाड़ी को अपने खेल में कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट लें। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

कुंभ राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अगर कोई नया रिश्ता बना है तो समय दीजिए। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। निश्चिंत होकर आगे बढ़ने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी है। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक रहने वाला है। आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं। यात्रा में कीमती सामान का विशेष ख्याल रखें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – बैंगनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page