अब उत्तराखंड में नहीं होने दिया जाएगा मानव अधिकारों का हनन:डॉ. आनंद वर्धन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी की ब्रांच का उत्तराखंड में गठन*
*नेपाल सिंह कश्यप उत्तराखंड सचिव, दीपक कुमार देहरादून जिला कन्वीनर मनोनीत*
हरिद्वार (देशराज पाल)। मानव अधिकार का हनन किसी भी सूरत में उत्तराखंड में अब होने नहीं दिया जाएगा इसके लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी की ब्रांच का उत्तराखंड में गठन किया गया है। कमेटी में मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्य मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और पीड़ित को इंसाफ दिलाने का काम करेंगे।
शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता करते हुए डॉक्टर आनंद वर्धन पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार के संयोजक ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी की ब्रांच का गठन किया गया है। कमेटी में मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्य मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जहां जागरूक करने के साथ -साथ वही पीड़ित के अधिकारों का जहां हनन हो रहा होगा उसे इंसाफ दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी की ब्रांच में दीपक कुमार सेवानिवृत्ति एमडी कोऑपरेटिव बैंक सोसायटी उत्तराखंड को कन्वीनर व नेपाल सिंह कश्यप को सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं हरिद्वार में कपिल कुमार और रुड़की में देशराज पाल को कमेटी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी की उत्तराखंड ब्रांच में मनोनीत होने वाले सभी नवनियुक्त मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस अवसर पर बहादराबाद स्थित एक समाचार पत्र कार्यालय पर भी कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं, अध्यापकों, किसान, सेवानिवृत्त बैंकर्स, सेवानिवृत्त आईएएस, पत्रकार, डॉक्टर चंदन शर्मा, देशराज पाल, नेपाल सिंह कश्यप, कपिल कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे।
*आनंद वर्धन पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के साथ आए अधिवक्ताओं का भी किया स्वागत*
अधिवक्ता अजय कुमार, अधिवक्ता राम ओबेरॉय, अधिवक्ता कंचन, अधिवक्ता राजेंद्र, अधिवक्ता रीना सिंह, किसान बिल्लू आदि का गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
