March 11, 2026

पथरी पुलिस की शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 गिरफ्तार

0
IMG_20241023_132221
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/पथरी (देशराज पाल)। पथरी थाना पुलिस शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया इस अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पुलिस पकड़े गए शराब माफिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा मंगलवार को जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कि गयी। पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को 80 लीटर अवैध कच्ची शराब मय मोटरसाइकिल व स्कूटी के साथ धर दबोचा। आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने पकड़े गए शराब माफिया के नाम गुरलाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, हरदीप सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासीगण ग्राम दिनारपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार, प्रदीप उर्फ कल्लन पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी हरिद्वार बताया है। इनके पास से आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब मय मोटरसाइकिल व स्कूटी के बरामद होना बताया है। शराब माफिया को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कां 224 सुशील कुमार, कां0 नरेन्द्र राणा, कां0 अजित तोमर, कां0 ब्रह्म दत्त जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page