आर्मी इंटेलिजेंस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में लाखों की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। शहर व देहात में बाढ़ से नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से सतर्क है इतना ही नहीं हरिद्वार पुलिस आर्मी इंटेलिजेंस की टीम के सहयोग से भी क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर काम कर रही है और इसी का फायदा रुड़की पुलिस को उसे समय मिला जब आर्मी इंटेलिजेंस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो नशा तस्कर उनके हाथ लगे। पकड़े गए नशा तस्करों के पास से लाखों रुपए कीमत की स्मैक बरामद हुई है। बताया गया है कि पकड़े गए नशा तस्करों का आपराधिक इतिहास है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद को नशा मुक्त करने के चलते तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी रूडकी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसी के चलते रुड़की पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस के साथ मिलकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्करों में दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गोलभट्टा, मिलाप नगर रुडकी, अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा रुडकी शामिल है। टीम को उनके पास से अवैध स्मैक 11.84 ग्राम बरामद हुई है। जिसकी बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताया गया है कि नशा तस्कर सैपर मार्केट अवैध इसमें को सप्लाई करने जा रहे थे। नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहन कठैत थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार, उ0नि0 रेखापाल थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार, हे0कानि0, युनुस बेग थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार, कानि0 774 सोबन सिह थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार, कानि0 738 रंगमोहन कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार, अ0उ0नि0 अश्वनी सीआईयू रूडकी , कानि0 मनमोहन भण्डारी सीआईयू रूडकी, कानि0 अजय काला सीआईयू रूडकी, कानि0 रविन्द्र खत्री सीआईयू रूडकी, कानि0 राहुल नेगी सीआईयू रूडकी, कानि0 महीपाल तोमर सीआईयू रूडकी आदि शामिल रहे।
*पकड़े गए नशा तस्कर दीपांकर का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 247/20 धारा 188/336 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0सं0 40/20 धारा 60 आबिकारी अधिनियम
3. मु0अ0सं0 19/21 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम
4. मु0अ0सं0 537/21 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम
5. मु0अ0सं0 228/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
6. मु0अ0सं0 383/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
7. मु0अ0सं0 121/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम
8. मु0अ0सं0 40/22 धारा 110 जी0 अधिनियम
9. मु0अ0सं0 198/20 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम
*पकड़े गए नशा तस्कर अनिकेत चौहान का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 1269/25 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम चालानी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
