गैस सिलेंडर सड़क पर रख कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकताओं व पदाधिकारी द्वारा गैस की बढ़ी हुई कीमतें और गैस की सप्लाई में आ रही दिक्कतों को देखते हुए खाली गैस सिलेंडर रख धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
शनिवार सिविल लाइन चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों द्वारा नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा राज्य एवं केंद्र सरकार को फेल बताया। महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार आम जनता की परेशानियों को कतई सुनना नहीं चाहती है। यह सरकार जनता को अपनी विफलताओं के कारण परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को हमेशा लाइन में खड़ा करना चाहती है। गैस की कीमत के कारण और व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण करोड़ों लोगों के सामने रोजगार का सवाल खड़ा हो गया है। लेकिन सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों की जेब भरने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि रुड़की महानगर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और उनसे कोई सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं है जबकि उनकी सभी मांगे जायज़ है। रुड़की में लोगों को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं तथा शहर में नशा चारों तरफ बिक रहा है। बहुत बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट एवं मसाज पार्लर समाज को दूषित कर रहे हैं। इन सबसे बेखबर प्रशासन भ्रष्टाचार में व्याप्त है। नगर निगम में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। स्टिंग ऑपरेशन होने के बाद भी अनेकों भ्रष्टाचार के प्रकरण आने के बाद भी कोई जांच नहीं बैठाई गई।किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई तथा जिन लोगों ने भ्रष्टाचार को खोलने का उजागर करने का काम किया। उन्हें जेल भेजने का काम किया। जबकि जेल भ्रष्टाचारियों को जाना चाहिए था। उन्होंने रुड़की की जनता से इस ट्रिपल इंजन को उखाड़ फेंकने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि यह सरकार आमजन को परेशान और दुखी कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण गैस की किल्लत है और दाम बढ़ाया जाना है। आज महंगाई अपने चरम पर है। रसोई चलाना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाना गरीब पर हमला है। पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी सलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह सरेंडर कर गई है और अब उसे बदलने का समय आ गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मदनपाल सिंह भडाना ने की तथा संचालन जिला महामंत्री वैभव सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, वैभव सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, नंदलाल यादव, अजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, डॉक्टर अमीर अहमद, जाकिर हुसैन, नरेंद्र शर्मा, नीरज अग्रवाल, जिला महामंत्री मोहित त्यागी, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, मलिक, मिंटू जायसवाल, राजकुमार सेन, डीपी गुप्ता, शमशेर, राहुल सैनी शेरपुर, अजय राठौर, भूषण त्यागी, पंडित वीरेंद्र शर्मा, कलीम खान, नवीन जैन, नौशाद, दिलीप, सोनू, जयकुमार, बिट्टू, दिनेश कुमार, अफजल, विजय पाल सिंह, विमल कुमार, बैनी प्रसाद, विजय पाल सिंह, विमल कुमार आदि सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे।
