April 24, 2026

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण समय पर हो:जिलाधिकारी

0
IMG_20260314_100302
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जन शिकायत निवारण प्रणाली है, जिसके माध्यम से आम जनता सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाती है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों के पास 10 से अधिक शिकायते निष्कीठारंग हेतु लंबित है वह शिकायतों का 03 के भीतर शिकायतों का निस्तारण करना निश्चित करे। उन्होंने विशेषकर पुलिस विभाग, नगर निगम, यूपीसीएल, भू अभिलेख, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उत्तराखंड पेयजल निगम, राजस्व विभाग, आयुर्वेदिक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत,जल संस्थान, सिंचाई आदि विभागों को लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न करें, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत देने का प्रयास करें। बैठक के दौरान यूपीसीएल विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page