June 25, 2026

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
IMG_20260227_133852
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ट्रस्ट के कार्यालय में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय और चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा।
शुक्रवार को ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। आजाद ने अल्फ्रेड पार्क (प्रयागराज) में अंतिम सांस तक अंग्रेजों से संघर्ष किया। उनका साहस, आत्मसम्मान और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ राष्ट्रनायकों के सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुल्की राज सैनी ने कहा कि हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं वह आजाद जैसे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। सदस्य भूषण सिंघल ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने वास्तविक नायकों के संघर्ष को जानना और समझना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया। कार्यक्रम में विक्रांत पुंडीर, सुरेंद्र सिंह, पवन त्यागी, विनय सैनी, प्रियांशु त्यागी, हार्दिक त्यागी, स्वरूप त्यागी, दुष्यंत त्यागी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page