July 21, 2026

खानपुर पुलिस ने की लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

0
IMG_20260227_095643
Getting your Trinity Audio player ready...

खानपुर (देशराज पाल/राजपाल)। होली का त्यौहार और जुमे की नमाज को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर खानपुर कोतवाली के कोतवाल की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान खानपुर कोतवाल दिगपाल कोहली ने कहा कि होली का त्यौहार हो या मुस्लिम भाइयों का रमजान का पवित्र महीना दोनों ही त्यौहार आपस में भाईचारा कायम करते हैं और इस भाईचारे में किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा कोई हुड़दंग मचाने का प्रयास किया गया तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार की दोपहर खानपुर कोतवाली के प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि आगामी होली त्योहार व रमजान में जुमे की नमाज के दृष्टिगत खानपुर पुलिस द्वारा जनसमुदाय सम्पर्क कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को होलिका दहन एवं रमजान में जुमे की नमाज के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में सभी समुदाय के सम्रान्त नागरिको, मौहल्ला शान्ति समितियों के नागरिकों से संवाद कर त्यौहार को निर्विध्न रुप मानने को शान्ति सभाएं आयोजित करने हेतु निर्देशित किय गया था। इन्हीं अनुपालन में कोतवाली खानपुर क्षेत्रान्त्रर्गत ग्राम बालावाली क्षेत्र में होली पर्व व होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर जनसंवाद किया गया। लोगों से त्यौहार को शान्ति  एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मानने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page