June 25, 2026

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 22 का चालान, 42 हजार का वसूला जुर्माना

0
IMG_20260226_185600
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की शहर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान में टीम ने इस दौरान डेढ दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण कार्यों के चालान काटे तो वहीं हजारों रुपए का नगद जुर्माना भी वसूल किया। प्रशासन द्वारा अचानक से अतिक्रमण अभियान चलाए जाने से लोगों में खलबली का माहौल है। वहीं प्रशासन की टीम का कहना है कि अतिक्रमण अभियान अभी जारी रहेगा।
डीएम मयूर दीक्षित के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में तहसील रुड़की क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर उपजिलाधिकारी रुड़की  अनिल कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। अतिक्रमण अभियान गंगनहर कोतवाली स्टेशन रोड से मालवीय चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रोड तक चला। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण, अवैध ठेले, दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अतिक्रमण एवं अवरोधों को हटाया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक मार्गों एवं राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की टीम ने कार्रवाई के अंतर्गत कुल 22 चालान किए और 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण कार्यों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण अभियान में तहसील प्रशासन की राजस्व टीम, नगर निगम टीम एवं पुलिस विभाग शामिल रहे।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे शहर में सुगम यातायात एवं स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
*— तहसील प्रशासन, रुड़की*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page