घर बुलाकर एक सिरफिरे ने युवती पर फायर झौंका
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। पुरानी रंजिश के चलते एक सिरफिरे युवक ने युवती को घर बुलाकर उस पर फायर झोंक दिया। मामले में घायल युवती के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सिरफिरे युवक ने अपने पड़ोसी की युवती को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। बताया गया है कि युवती युवक के घर पहुंची और इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती। युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल युवती जमीन पर जा गिरी। गोली की आवाज आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान मामले की जानकारी लोगों ने घायल युवती के परिजनों को दी। परिजनों ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवती के पिता ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर फरार युवक की तलाश कर रही है।
