June 2, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन भगवानपुर में 28 को होली मिलन समारोह

0
IMG_20260226_130233
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। श्री राम कॉलेज का एजुकेशन मानक माजरा पोस्ट हल्लू माजरा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रबंधन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी पहुंचेंगे।
कॉलेज चेयरमैन डॉक्टर अनुज सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में बड़ा उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी दौरान कॉलेज की छात्रा जो दो बार खेलों में जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन कर चुकी है उसे भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। होली मिलन कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page