July 20, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन भगवानपुर की छात्रा ने जापान में भी किया कॉलेज का नाम रोशन

0
IMG_20260224_162640
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल) 18th एशियन एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप फुकुओका जापान में 47 देश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी चैंपियनशिप में हरिद्वार जिले के श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन भगवानपुर की छात्रा ने भी भाग लिया था। बताया गया है कि छात्र ने यह चैंपियनशिप अपने नाम कर जहां अपने मां-बाप का नाम रोशन करने का काम किया वहीं कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। छात्र द्वारा जापान में कॉलेज का नाम रोशन करने पर कॉलेज प्रबंधन में भी खुशी की लहर है।
आपको बता दे की श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की छात्रा सोनिया नौटियाल ने पहले भी नेशनल चैंपियनशिप झारखंड के रांची में  क्रॉस कंट्री दौड़ में मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया था। इस बार कॉलेज की छात्रा फुकुओका जापान होने वाली 18th एशियन एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में अपने कोच लोकेश कुमार के सानिध्य में प्रतिभाग किया। बताया गया है कि इस चैंपियनशिप में 47 देश के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था। इस चैंपियनशिप में भी श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा ने चैंपियनशिप में जीत हासिल कर जहां अपने मां-बाप का नाम रोशन करने का काम किया तो वही कॉलेज का भी नाम रोशन किया। छात्रा द्वारा कॉलेज  का नाम रोशन करने की जानकारी लगते ही कॉलेज प्रबंधन में भी खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज अध्यक्ष डॉ अनुज सैनी का कहना है कि छात्रा क्रॉस कंट्री दौड़ में अच्छा प्रदर्शन कर रही है जिसके चलते ही वह जीत हासिल कर पा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा को कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page