July 17, 2026

वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

0
IMG_20260220_163408
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रमेश सेमवाल, विकास शर्मा, मनोज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।अतिथियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
सम्मेलन के अंतर्गत सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक एकता पर वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और आस्था तथा देशप्रेम का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर पर जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट एवं उच्च अंक प्राप्त किए, उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने मातृशक्ति के त्याग, परिश्रम और संस्कारों को नमन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता की प्रेरणा और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सम्मान स्वरूप माताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए, जिससे पूरा सभागार भावुक और गौरवान्वित वातावरण से भर उठा। कार्यक्रम अध्यक्ष विकास शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। हिंदू विराट सम्मेलन में मुख्य रूप से रुड़की जिले के जिला संघचालक प्रवीण गर्ग, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राकेश गिरी, रोमा सैनी, अनुज सैनी, निर्देश सैनी, देशबंधु, अरविंद, श्याम सिंह, विशाल, अभिषेक, शिवाजी, राजेश चौहान, राजीव, कमल किशोर, मुकेश यादव, अक्षत आदि सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page