March 11, 2026

जाट समाज सेवा समिति ने मनाया महाराजा सूरजमल का 319वाँ जन्मदिन

0
IMG_20260213_185946
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जाट समाज सेवा समिति की प्रदेश एवं जिला इकाई द्वारा महाराजा सूरजमल का 319वाँ जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाराजा सूरजमल की बहादुरी और रणकौशल पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को तिकोना पार्क बोट क्लब, सिविल लाईन्स रुडकी में महाराजा सूरजमल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव का संचालन पूर्व पार्षद विवेक चौधरी ने किया। जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह पंवार तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य वक्ताओं में भाजपा जिला अध्यक्ष डा. मधु सिंह, व्यापार मण्डल महासचिव रश्मि चौधरी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष व राज्यमन्त्री अजीत सिह, डा महेश वर्मा, सुरेश मालिक, भाजपा नेता चौ० ऋषिपाल बालियान, युवा नेता नितिन चौधरी, ललित दहिया, विनय बालियान, रोहित राणा, नागेन्द्र सिह, दीपक राठी, दुष्यन्त राठी, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह व नागेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सयुंक्त रूप से समिति की कार्यकारिणी के विस्तार हेतू ब्लाक अध्यक्ष पद पर अक्षय कुमार, महिला विंग की अध्यक्ष पद पर सुनिता पंवार को मनोनीत कर अपनी कार्यकारिणी गठित कर सूची तैयार करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page