March 11, 2026

मरहूम विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर मनाई गई चौधरी अजीत सिंह की जयंती

0
IMG-20260213-WA0039
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर विधानसभा आरएलडी और मरहूम विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएलडी व केंद्रीय भारत सरकार मंत्री की जयंती के अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्टा हुए और चौधरी साहब को याद करके उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रण किया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी खूब उत्साह देखने को मिला और सभी ने आरएलडी के लिए मेहनत करने की बात कही। प्रोग्राम मे मुख्य रूप से आरएलडी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हरमीत, जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, गढ़वाल अध्यक्ष मोरध्वज चौधरी, युवा प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पवार, प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी, जिला युवा अध्यक्ष शुभम चौधरी, चौधरी जयवर्धन, चौधरी सचिन, ख़लील चेयरमैन, चौधरी भूरा,चौधरी नईम, चौधरी अकबर, अकबर, अमजद उस्मानी,,नदीम, अमीन, राव अखलाख, क़ाज़ी ख़ालिद, जुल्फ़िकार ठेकेदार, मुन्ना रेफ़री, ग़ुलाम अब्बास, राव इलियास, इरशाद मलिक, आसिफ़ मलिक, इन्तज़ार गुर्जर, शक़ील शेख, नसीम अंसारी साहब,नौशाद अहमद, कलीम मेंबर, अहसान मेम्बर, चौधरी कल्लू, डॉक्टर अफजाल, चौधरी शराफ़त,चौधरी अमजद, आशिक़ अंसारी, बाबुल अंसारी, क़य्यूम ठेकेदार आदि सभी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page