राजपुताना में माचिस, बीड़ी, सिगरेट के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। राजपूताना स्थित मोहल्ले में अचानक से एक गोदाम में आग लगने से दहशत फैल गई। आसपास के मोहल्ले वासियों ने गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मोहल्ले की गली तंग होने के कारण अग्निशमन के छोटे वाहन से ही आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह रुड़की के राजपूताना स्थित एक गोदाम में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि गोदाम को माचिस, बीड़ी, सिगरेट आदि सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पंकज नामक व्यक्ति इस मकान को नीचे सामान के लिए इस्तेमाल कर रहा था।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जान हानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान में माचिस, बीड़ी, सिगरेट आदि सामान के अलावा एक बाइक व कुछ घरेलू सामान जल कर खाक हो गया है। पुलिस ने मकान लगी आग की घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
