January 16, 2026

प्रेस क्लब महानगर रुड़की ने नव वर्ष 2026 आगमन की पावन बेला पर मनाया जश्न

0
IMG_20260101_111138
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजिस्टर्ड द्वारा नव वर्ष 2026 की पावन बेला के आगमन पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद मिठाई खिलाकर दी। वहीं नववर्ष 2026 की पावन बेला का सभी प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने डीजे की धमक पर जमकर डांस भी किया।
बुधवार की शाम प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि० द्वारा नववर्ष के शुभागमन पर आदर्श नगर स्थित बैंकट हॉल में नववर्ष मंगल बेला का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब महानगर अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि हम सभी नववर्ष का स्वागत कर रहे हैं तथा आशा करते हैं कि देश-प्रदेश तथा समाज के साथ-साथ पत्रकारों के लिए भी नववर्ष शुभ और मंगलकारी रहे। महासचिव मोनू शर्मा ने कहा कि हम लोग प्रार्थना करते हैं कि हमारा प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहने के साथ ही क्लब के तमाम सदस्यों के स्वास्थ्य की कामना की। उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक, कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत, डायरेक्टर देशराज पाल, अमित शर्मा, पुनीत रोहिल्ला, चौधरी अनवर राणा, विशाल यादव समेत प्रेस क्लब सदस्य वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर अरशद हुसैन, मनोज अग्रवाल, अनिल पुण्डीर, असलम अंसारी, संदीप चौधरी, सचिन कुमार, फिरोज खान, मनीष ग्रोवर, राहुल सैनी, अनिल सैनी, श्यामसुन्दर, दीक्षा गुप्ता, मोहम्मद आलम, नरेंद्र कुमार, इमरान देशभक्त, अमन वर्मा,अनिल कश्यप, अशोक चौहान, आनंद कश्यप, दिलशाद खान, इसरार मिर्जा, सोनू कुमार, विशाल शर्मा, संदीप कश्य, शमीम अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page