September 1, 2026
IMG-20260901-WA0010
Getting your Trinity Audio player ready...

*प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, संविधान एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना*

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन सोमवार को अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा शहर के 16 विद्यालयों में किया गया।
शाखा अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, संविधान एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परीक्षा जूनियर (कक्षा 6–8) एवं सीनियर (कक्षा 9–12) दो वर्गों में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या लगभग 2400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शाखा सदस्यों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही।शाखा ने परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया। अविरल गंगा शाखा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष रीति, डॉ सत्येंद्र, नीता, पीयूष गर्ग, नीलम मधोक, सुगंध जैन, प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल, दिनेश सैनी, नीलम शर्मा, अनुपमा, अरुणा, विमलेश, नंद किशोर चौरसिया, ममता गुप्ता, ममता चंद्रा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page