September 2, 2026
IMG_20260902_090548
Getting your Trinity Audio player ready...

*कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने वाले पुलिस अधिकारियों समाजसेवी और एसपीओ को किया सम्मानित*

रुड़की (देशराज पाल)। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि सचिन गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता लगातार समाज सेवा लंबे समय से करते आ रहे हैं जो की एक बेहद की सराहनीय कार्य है। इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित शहर के एक होटल में समाजसेवी सचिन गुप्ता व उनके धर्मपत्नी पूजा गुप्ता द्वारा कांवड़ मेला शांतिपूर्ण सुरक्षित और सुवास्थित ढंग से संपन्न कराने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपीओ तथा कांवड़ यात्रा में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवियों व एसपीओ को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा की पांच करोड़ के लगभग कांवड़ यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के द्वारा नगर में आसपास के क्षेत्र में सभी संस्थाओं ने जो योगदान दिया वह सराहनीय है।उन्होंने कहा की रुड़की के समाजसेवी सचिन गुप्ता लगातार समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं, जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ से भी अधिक परिश्रम, मेहनत और सुरक्षा व्यवस्था पुलिस कर्मियों और प्रशासन को करनी पड़ती है, जिसका शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना अपने आप में एक उल्लेखनीय कार्य है। इस अवसर पर विशेष अतिथि तौर पर को रुड़की सीओ ओसिन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी, भगवानपुर सीओ सुमित पांडे, कोतवाली प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप बिष्ट तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पूजा गुप्ता व सचिन गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवियों तथा विभिन्न दलों के नेता व पार्षदगण मौजूद रहे। सम्मान कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा, प्रदीप रोशियान, उदयवीर पुंडीर, अजय कुमार, हेमेंद्र चौधरी, भूषण त्यागी, सुभाष परमार, वीरेंद्र जैन, शेखर सिंघल, विपिन कुमार, अजय पंडित, राजवीर रोड, शक्ति राणा, दिनेश पाल, सीके गुप्ता, बिट्टू शर्मा, राहुल शर्मा, कलीम खान, गोपाल नारसन, सुनील सिंघल, वीरेंद्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री, जाकिर हुसैन, शकील अहमद, पार्षद फजलुर रहमान, ओवैस अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page