January 16, 2026

लाइनमैन बन विधायक जाती ने काटी विद्युत विभाग के अधिकारियों की लाइट, हड़कंप

0
IMG_20251223_101125
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। क्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से सुबह-सुबह अघोषित विद्युत कटौती से परेशान क्षेत्र की जनता को देख आज उस समय विधायक वीरेंद्र जाति का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों के आवास पर पहुंच कर उनकी लाइन काट दी। विधायक द्वारा यह कदम उठाए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और जनता ने भी इसे सही माना है।
गौरतलब है कि वीरेंद्र जाती द्वारा पूर्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वह सुबह सवेरे के समय विद्युत की अघोषित कटौती को बंद करें यदि यह बंद ना हुई तो वह स्वयं उनके आवास और कार्यालय की लाइट को काटने का काम करेंगे। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विधायक की बात को शायद हल्के में लिया और जिसके तहत सुबह विद्युत कटौती जारी रही। सुबह सवेरे विद्युत कटौती होने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विद्युत विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। चेतावनी दिए जाने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा इस पर अमल न किए जाने पर आज यानी मंगलवार की सुबह वह अपने समर्थकों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों के आवासों पर पहुंचे और उनकी लाइन काट दी। विधायक वीरेंद्र जाती का कहना है कि विद्युत कटौती से जो परेशानी जनता झेल रही है उसे विभागीय अधिकारी भी झेले तो उन्हें पता चलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और विभागीय अधिकारियों को कम करना होगा। विधायक द्वारा यह कदम उठाए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया हैं। अब देखना होगा कि क्या विधायक के इस कदम से सुबह सवेरे की अघोषित विद्युत कटौती बंद होगी या फिर यूं ही बदस्तूर जारी रहेगी। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page