January 16, 2026

किसानों के सच्चे मसीहा थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह:करतार सिंह भडाना

0
IMG_20251224_081952
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/नारसन (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने कहा कि किसानों के मसीहा थे भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के हितों की बात करते थे।
मंगलवार दोपहर के समय गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप विद्यालय में भारत रत्न एवं प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे मंगलौर विधानसभा के प्रबुद्ध जनों ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने कहा कि किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह। वह हमेशा अपने किसानों के उत्थान की बात किया करते थे। उन्होंने बताया चौधरी चरण सिंह सरल स्वभाव के प्रधानमंत्री थे। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने भी चौधरी चरण सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश का केंद्र बिंदु गांव और किसानों को ही बनाया। उन्होंने कहा कि किसान हितों की वह हमेशा से पैरवी करते थे। जयंती कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ को देख कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना भी गदगद नजर आए। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय प्रबुद्ध जनों का आभार जताया और किसान हित की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page