January 21, 2026

भगवानपुर पुलिस ने किया सिकरौढा का तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार

0
IMG_20251221_130011
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर पुलिस ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर पूरे जिले में नशाखोरों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करती आ रही है। इसी अभियान के चलते भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए नशा तस्कर के पास से पुलिस ने 218 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर का नाम बारू उर्फ अकबर पुत्र मंजूर निवासी ग्राम सिकरोढा, थाना भगवानपुर बताया है। अभियान चलाकर तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुकेश नौटियाल, का0 दीपक ममंगाई, का0 राहुल कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page