July 21, 2026

कस्बा मंगलौर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ कुरड़ी का युवक गिरफ्तार

0
IMG_20251204_143011
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस की तत्परता से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर पर ई-एफआईआर के माध्यम से मुंडलाना निवासी व्यक्ति द्वारा खुद की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रंग काला नंबर uk08-0748 को अज्ञात चोर द्वारा कस्बा मंगलौर से चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वाहन चोरी और मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई मंगलौर पुलिस ने चोर की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने वाहन चोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज की और इसमें पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने यह आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके पास से कस्बा मंगलोर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव पुत्र गजेंद्र ग्राम कुरड़ी कोतवाली मंगलौर बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0 नि0 गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल मोहन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page