January 21, 2026

बुरा हाल:श्रद्धांजलि सभा जैसे कार्यक्रमों में भी एक मंच पर नहीं आ पा रहे कांग्रेसी

0
IMG_20251206_132138
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया लेकिन श्रद्धांजलि सभा जैसे कार्यक्रमों में भी गुटों में बटे कांग्रेसी एक मंच पर नहीं आ पा रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रमों में गिने चुने कांग्रेसी ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस 2027 को फतह करने का जो सपना देख रही है वह ऐसे में कैसे पूरा होगा। यह बड़ा सवाल हम नहीं बल्कि आम जनता स्वयं कांग्रेसियों से कर रही है।
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गिने चुने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की नगर निगम चौक पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए, कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि
अंबेडकर की पुण्यतिथि का महत्व अंबेडकर की पुण्यतिथि हर साल 6 दिसंबर को मनाई जाती है, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में जाना जाता है। यह दिन उनके योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को याद करने के लिए मनाया जाता है। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अंबेडकर द्वारा विश्व का सबसे शानदार संविधान बनाया है जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त है। इस अवसर पर अजय चौधरी, डॉ हरविंदर सिंह, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, जसवीर सिंह, राव परवेज खान, मोनू त्यागी, बेनी प्रसाद सैनी, मदनपाल सिंह भडाना, वाहिद गॉड, सुभाष चौधरी, मोहित त्यागी, उम्मीद गाजी, नवीन जैन, विनोद कुमार, नावेद मलिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page