October 19, 2026
IMG_20261019_132135
Getting your Trinity Audio player ready...

*लापता बच्चे को सकुशल देख मां की आंखों में आए आंसू, परिजनों ने जताया कलियर पुलिस का आभार*

रुड़की (देशराज पाल)। कलियर थाना पुलिस ने एक बेहद शानदार कार्य करके दिखाया है। पुलिस के इस शानदार कार्य की हर किसी ने सराहना करते हुए शाबाशी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र टोडा अहतमाल निवासी एक परिवार अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ पीरान कालिया दरगाह साबिर पाक के दरबार में आया था। इसी दौरान उनका बेटा अचानक से गुम हो गया। पहले तो उन्होंने अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बच्चे का कुछ पता ना चल पाने के बाद मां-बाप परेशान हो गए जिसके बाद आमिर खान पुत्र इकराम निवासी टोडा एहतमाल कलियर थाने पहुंचे और सूचना दी कि उनका तीन वर्षीय पुत्र मौहम्मद शेख कलियर दरगाह क्षेत्र से कहीं गुम हो गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाने से बालक की तलाश हेतु पुलिस टीम भेजी गयी। दरगाह व आसपास लाऊडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करवाया गया। बच्चे के माता पिता द्वारा दिये गये फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में पुलिस को सफलता मिली और बच्चे को दरगाह क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के परिजनों को सूचित कर कोतवाली बुलाया गया। परिजनों के उपस्थित होने पर बालक को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल देख मां की आंखों में आंसू आ गए और बच्चे को एकदम से गोद में उठा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा कलियर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 योगेश कुमार, हे0कानि0 इसरार अली, हे0कानि0 जयप्रकाश, म0कानि0 मौसम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page