January 21, 2026

जादू टोना करने वाले 12 बहरूपियों को सिड़कुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
IMG_20251204_132618
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत एसएसपी द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी। इसी के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने एक दर्जन बहरूपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र  नवोदय नगर के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 12 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया है।ये सभी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने पकड़े गए बहरूपी बाबाओं के नाम राकेश सिंह पुत्र लखराम सिंह पुत्र मूल नि0-गली नंबर 7 नवोदय नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी थाना सिडकुल, हरिद्वार, राम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह नि0- रोशनाबाद थाना सिडकुल उम्र-65 वर्ष, जितेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-46 वर्ष, राजेंद्र पुत्र रघुराज सिंह निवासी नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वारउम्र-65 वर्ष, विजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मिरजपुर पज्जीवाला थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार  उम्र- 70वर्ष, गुल्ली सिंह पुत्र अच्छी सिंह नि0-हाल निवासी टिहरी विस्थापित नवोदय नगर गली नंबर 7 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदश  उम्र- 35 वर्ष, बबली पुत्र धर्मपाल निवासी राजविहार टिहरी विस्थापित थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-40 वर्ष, ब्रजपाल पुत्र विशंभर सिंह ग्राम कोटावाली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता प्रेम विहार कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-40 वर्ष, विनोद सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र-30 वर्ष, संजय सिंह पुत्र मोलायम सिंह निवासी कोटावाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गली नंबर 3 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-30 वर्ष, करतार सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बंजारा थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-58 वर्ष, असल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ग्राम कोटा वाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गंगा टॉकीज गली नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-60 वर्ष बताया है। इन बहरूपी बाबाओं को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल रोहित बरोडिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page