January 16, 2026

सुभाष नंबरदार बोले प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई टीम ऊर्जावान और सक्षम

0
IMG_20251201_133545
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की नई कार्यकारिणी का किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी नम्बरदार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पदाधिकारियों के सम्मान के विशेष कार्यक्रम में सुभाष नम्बरदार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएँ पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने प्रेस क्लब की नई टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आँख और आवाज़ होते हैं, इसलिए उनकी हर पहल को समर्थन और सम्मान मिलना चाहिए।
सोमवार दोपहर अपने कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में सुभाष नम्बरदार ने कहा कि प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई टीम ऊर्जावान और सक्षम है। मुझे विश्वास है कि यह कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ ही समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। हम हमेशा पत्रकारों के हित में सहयोग के लिए तैयार हैं। क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। हम टीमवर्क के साथ काम करते हुए प्रेस क्लब को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे।नई कार्यकारिणी पत्रकारों की आवाज़ को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डायरेक्टर देशराज पाल, चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, पुनित रोहिला, विशाल यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव और विचार रखते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दी और सुभाष नम्बरदार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकार और क्लब से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page