January 21, 2026

विधायक काजी निजामुद्दीन ने एनएचआई अधिकारियों को लगाई फटकार

0
IMG_20251130_104222
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर में जनता को परेशान होता देख विधायक काजी निजामुद्दीन ने नगर पालिका परिषद मंगलौर में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुलिस प्रशासन समेत समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी लापरवाह बने हैं वह समय रहते सुधर जाए और जनता की परेशानियों का संज्ञान लेकर शीघ्र उस पर काम करें। विधायक ने एनएचआई अधिकारियों को भी लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई।
शनिवार को मंगलौर नगर पालिका में विधायक काजी निजामुद्दीन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण और भारी वाहनों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सुबह 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपनी सहमति जताई। चांदनिया कपड़े वाले से लेकर जैन स्तंभ तक सुबह 9:00 से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। सभी दुकानदार नाले तक रहेंगे और नाले के ऊपर कोई पक्का निर्माण नहीं करेंगे। नाले के ऊपर स्लैब पर कोई दुकानदार शेड नहीं लगाएगा। सोमवार को दुकानदार किसी भी समय सामान ला ले जा सकता है। किसान अपना गन्ना किसी भी समय ला सकता है जबकि मिल के ट्रालों पर प्रतिबंध रहेगा। मंगलौर बस स्टैंड के पास हाईवे पर रस्सा लगाकर डिवाइडर को बंद करने से जनता को हो रही परेशानी पर विधायक ने एनएचआई के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जल्द ही वहां पर यू टर्न बनाया जाए ताकि जनता को परेशानी ना झेलनी पड़े। इसके लिए उन्होंने अभी वहां पर रस्सा ना बांधने की सख्त हिदायत दी। विधायक ने बस स्टैंड के पास स्थित हाईवे पर विद्युत विभाग के खड़े चार पोल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सर्विस लेन और नाले को ठीक करने के लिए भी एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार युसूफ अली, पीडब्लूडी विभाग की जेई पूजा, एनएचआई से नवीन कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग, उत्तम सिंह नेगी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मंगलौर, शाहिद हसन पटवारी मंगलौर आदि समस्त विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page