आईना:पत्रकार ने गरीब बच्चों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, स्वेटर किए विपरीत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। इस कड़ाके की ठंड में जहाँ लोग घरों में दुबके हैं वहीं रुड़की के एक पत्रकार ने कमज़ोर तबके के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने गरीब असहाय बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर गर्म कपड़ों का वितरण किया। पत्रकार द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य ने उन तमाम राजनैतिक और अराजनैतिक संगठनों के नेताओं को आईना दिखाने का भी काम किया है जो राजनीति की आड़ में अपनी रोटियां सेंकने का काम करते हैं।
शुक्रवार को रुड़की शहर में बढ़ती ठंड के बीच पत्रकार सलमान मलिक ने मानवता की मिसाल पेश की है। वह गरीब और असहाय लोगों की बस्तियों के बीच पहुँचे और छोटे बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों को गर्म कपड़े वितरित किए। गर्म कपड़ों का यह तोहफा पाकर बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान आई वह दिल को छू लेने वाली थी। इस मदद से उन्हें न सिर्फ ठंड से राहत मिली, बल्कि उन्हें यह एहसास भी हुआ कि समाज में कोई उनकी परवाह भी करता है। उन्होंने बताया कि हमारा यह प्रयास सिर्फ वार्षिक नहीं है हम हर महीने इन ज़रूरतमंद लोगों की जरूरतों के अनुसार इनकी मदद करते रहते हैं। मेरा मानना है कि यह हम सबका सामाजिक दायित्व है। इस सर्दी में अगर हम किसी बच्चे को गर्म कपड़ा पहना सकें तो इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती। उन्होने ने इस दौरान तमाम जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से भी इस तरह की सेवा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ज़रूरी सुविधाओं से वंचित न रहे।
